Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

रुद्रपुर। जनपद उधम सिंह नगर में कानून व्यवस्था को लेकर पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति कुम्भार से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों पर चिंता व्यक्त की।
पूर्व विधायक महाजन ने कहा कि गांवों में चोरी, नशे के बढ़ते प्रभाव और असामाजिक तत्वों की सक्रियता पर पुलिस को कड़ी निगरानी रखनी चाहिए। उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित जांच और ग्राम स्तर पर पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने का सुझाव दिया, ताकि आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रह सके।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति कुम्भार ने आश्वस्त किया कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं और अपराधियों के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।
पूर्व विधायक ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और पुलिस प्रशासन के समन्वय से ही अपराध मुक्त समाज की स्थापना संभव है तथा आमजन से भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!