Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर, संवाददाता।पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गदरपुर में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर ‘मिंटू’ की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसकी उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों ने जमकर सराहना की।विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित यह वार्षिकोत्सव कार्यक्रम अत्यंत सफल, भव्य एवं सराहनीय रहा। कार्यक्रम की सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य परशुराम दिवाकर एवं समस्त अध्यापक गण को पालिकाध्यक्ष की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।इस अवसर पर सभासद रमन छाबड़ा, अश्वनी कुमार, सचिन गुप्ता, मुकेश चावला, सभासद प्रतिनिधि सलीम बाबा एवं मो. मोमिन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!