Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर, दिनांक 21 फरवरी 2026 को शिक्षा विभाग में घटी मारपीट की घटना को कर्मचारियों ने अत्यंत निंदनीय बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। निदेशक महोदय एवं कार्यालय कार्मिकों के साथ हुई अभद्रता को पूरे शिक्षा तंत्र की गरिमा पर सीधा आघात बताया गया है।
मिनिस्ट्रियल संगठन/प्रयोगशाला कार्यालय सहायक संगठन उत्तराखंड शाखा, उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष रवि विश्वकर्मा ने बताया कि 22 फरवरी 2026 को संगठन की ओर से संयुक्त रूप से बोर्ड परीक्षाओं को छोड़कर अन्य समस्त विभागीय कार्यों का बहिष्कार किया गया। कर्मचारियों ने निदेशक पर हुए हमले का कड़ा विरोध करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक संरक्षक गदरपुर प्रकाश शर्मा, मोहनलाल राजभर, कमलेश्वर प्रसाद जोशी, सुधाकर दुबे, आनंद सिंह बोरा, सोमेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, आशुतोष सिंह और रवि विश्वकर्मा सहित अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया। सभी ने एक स्वर में घटना की निंदा करते हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द दोषियों को कठोर सजा नहीं दी गई तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि शिक्षा विभाग की गरिमा और अधिकारियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!