Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

देहरादून, ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय में शनिवार को हुए बवाल और मारपीट के मामले में पुलिस ने रविवार को सख्त रुख अपनाते हुए चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। मामले ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है।
प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे के आधार पर रायपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इलाके के नामी हिस्ट्रीशीटर अरविंद सिंह पुंडीर उर्फ ‘कल्ली’ समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि शनिवार को शिक्षा निदेशालय परिसर में विधायक उमेश शर्मा काऊ की मौजूदगी में विवाद बढ़ गया था, जो बाद में मारपीट में तब्दील हो गया। घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से मुकदमे दर्ज कराए गए हैं।
एक ओर निदेशक अजय कुमार नौडियाल ने विधायक उमेश शर्मा काऊ और उनके अज्ञात समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है, वहीं दूसरी ओर विधायक के सुरक्षाकर्मी की तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज हुआ है।
एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि विधायक पक्ष के खिलाफ दर्ज मुकदमे में चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य नामजद और अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!