Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

(9917322413)

रुद्रपुर, 18 फरवरी। शहर के नजारा फार्म हाउस एण्ड रेस्टोरेंट में मंगलवार को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मास्टर्स एथलेटिक्स में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य खिलाड़ियों की उपलब्धियों को मान्यता देना तथा उन्हें भविष्य में और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना रहा।

समारोह का आयोजन एवं अध्यक्षता शहर के सुप्रसिद्ध व्यापारी श्री बलदेव छाबड़ा ने की। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आश्वासन दिया कि खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने हेतु वे अपने स्तर से हर संभव सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध कराते रहेंगे।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री राजकुमार ठुकराल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर भावना गढ़िया, महेंद्र पटेल, हरिमोहन आर्य, प्रेम सिंह देवपा, अशोक चावला, नवीन कुमार, अजय अग्रवाल सहित कई खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित खिलाड़ियों ने श्री बलदेव छाबड़ा का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए संकल्प लिया कि वे भविष्य में और अधिक मेहनत कर अधिक पदक जीतेंगे तथा क्षेत्र और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी गौरवान्वित करेंगे।
समारोह में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, बलदेव छाबड़ा, त्रिलोक सिंह नेगी, राजेंद्र कालरा, गिरधर सिंह, योगेश चौहान, संजय ठुकराल, अजय अग्रवाल, रघुराज सिंह रावत, ललित सिंह बिष्ट, भानु प्रकाश, कंवरपाल सिंह, ज्ञान सिंह चौहान, रोशन कालरा, केशव शर्मा, महेंद्र पटेल, डॉ. हरिमोहन, कुलजीत सिंह, प्रेम सिंह देवपा, आर. मैसी, भावना गढ़िया, प्रकाश साहू, विष्णु कुमार, पिंटू, भवानी नेगी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!