Spread the love

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

9917322413

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी द्वारा देहरादून में आयोजित “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026” की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यशाला में संगठन सुदृढ़ीकरण, वैचारिक प्रशिक्षण एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों कार्यकर्ता

अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार तथा राज्यसभा सांसद एवं प्रशिक्षण अभियान के क्षेत्रीय प्रभारी अमरपाल मौर्य ने संगठन की विचारधारा, कार्यकर्ता निर्माण और बूथ स्तर तक मजबूती पर जोर दिया।
वक्ताओं ने कहा कि प्रशिक्षण महाभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक एवं कार्यकुशलता के स्तर पर सशक्त बनाना है, ताकि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके।
कार्यशाला में प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारी, प्रशिक्षण महाअभियान की प्रदेश व जिला समितियों के सदस्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संगठन पदाधिकारियों ने संतोष व्यक्त करते हुए इसे संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!