

कृष्ण वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
9917322413
गदरपुर। आज दिनांक 13 फरवरी 2026 को माननीय सचिव महोदय के आदेशानुसार, आदेश संख्या 108/2025-26 के अनुपालन में राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय, आदर्श नगर में “नालसा बच्चों के लिए मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं योजना 2024” के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक नूर आलम ने की। इस अवसर पर सूरज सिंह डसीला, एहसान अंसारी एवं गोविदी भंडारी भी उपस्थित रहे।
जागरूकता कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता मंजू सरकार तथा प्राविधिक कार्यकर्ता/पीएलवी कुंवर सिंह, पीएलवी मीना, पीएलवी सोनामती घोष एवं पीएलवी कुमारी दीपा ने छात्र-छात्राओं को बच्चों के अधिकारों, कानूनी हकों, उपलब्ध विधिक उपायों एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही बाल तस्करी, बाल संरक्षण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त होने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं तथा नालसा टोल-फ्री नंबर एवं चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर के संबंध में भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में कुल 67 प्रतिभागियों की उपस्थिति रही। टीम संख्या-6, तहसील गदरपुर से पीएलवी मीना की विशेष सहभागिता रही।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार ने टीम का आभार व्यक्त किया।

