Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट:- सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। 13 जनवरी दिन शनिवार को नगर के विभिन्न स्थानों पर लोहड़ी का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पॉपकार्न, मूंगफली व रेवड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। क्षेत्र के अनाज मंडी, पुरातन शिव मंदिर, आवास विकास पार्क सहित कई स्थानों पर लोहड़ी जलाई गई।
बच्चों ने घर-घर जाकर लोहड़ी मांगी। सूर्य ढलने के बाद धीरे-धीरे लोहड़ी जलाना शुरू किया गया। गीत-संगीत ढोल-नंगाड़ों की थाप पर लोगों ने जमकर भंगड़ा किया। गले मिलकर लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं।
लोहड़ी को लेकर शहर में जगह-जगह मूंगफली गज्जक की दुकानें सजी थीं। बच्चों ने सुबह से ही लोहड़ी मांगना शुरू कर दिया था। शाम को सूर्य ढलने के बाद धूमधाम से लोहड़ी जलाई गई। घरों में कई प्रकार के पकवान बनाए गए। शहर के हर गली मोहल्ले में ढोल-नंगाड़ों की थाप पर पारंपरिक गीतों पर नृत्य कर लोहड़ी जलाई गई। इस दौरान महिलाओं ने आओ भंगड़ा पाएं इस बार, ट्विंकल, ट्विंकल लिटिल स्टार, फिर गई भंगड़े दी बारी, लोहड़ी मनोदी करो तैयारी.., आग दे कोल सारे आओ, सुंदर, मुंदरिए जोर नाल गाओ, गई लोहड़ी वे, बना लो जोड़ी वे..जैसे पारंपरिक लोहड़ी के गीत गाए। बच्चे, बड़े और बुजुर्ग ने एक-दूसरे को गले-मिलकर लोहड़ी की बधाई दी।

Advertisement
Advertisement