Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा प्रकटोत्सव, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 10 फरवरी को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)


देहरादून। (संवाद सूत्र )दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दी नशीन एवं पूजनीय श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जन्मदिवस (प्रकटोत्सव 10 फरवरी) के पावन अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून द्वारा 10 फरवरी 2026 (मंगलवार) को एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर को सेवा दिवस के रूप में श्रद्धा, सेवा और समर्पण की भावना के साथ मनाया जाएगा।



इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में जनरल चिकित्सा सेवाओं के साथ-साथ सभी सुपरस्पेशलिटी सेवाएं भी पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर के लिए पंजीकरण सुबह 08 बजे से शुरू होगा, जबकि मरीज सुबह 09 बजे से दोपहर 03 बजे तक विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।
सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा प्रकटोत्सव, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 10 फरवरी को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव रतूड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूजनीय श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज के प्रकटोत्सव को सेवा दिवस के रूप में मनाने का उद्देश्य समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक उच्चस्तरीय, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि सुपरस्पेशलिटी सेवाओं के लिए 7, 8 और 9 फरवरी को सुबह 09 बजे से शाम 05 बजे तक पूर्व पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके लिए मरीज मोबाइल नंबर 9389922423 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं सामान्य विभागों के लिए 10 फरवरी को शिविर स्थल पर ही पंजीकरण किया जाएगा।


सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा प्रकटोत्सव, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 10 फरवरी को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा आयोजित यह सेवा दिवस जनकल्याण, मानवीय संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व का सशक्त उदाहरण है, जिसका उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है।
Advertisement
Advertisement