

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
हरपाल सिंह विर्क बने भारतीय किसान यूनियन के युवा ब्लॉक अध्यक्ष
गदरपुर। भारतीय किसान यूनियन ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से हरपाल सिंह विर्क को युवा ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। यह मनोनयन उनके द्वारा संगठन हित में किए गए कार्यों, मेहनत और सक्रिय भूमिका को देखते हुए किया गया है।
श्री हरपाल सिंह विर्क, स्वर्गीय श्री गुरबाज सिंह के पुत्र हैं और मझरा बड़ा खेड़ा, गदरपुर, जनपद उधम सिंह नगर के निवासी हैं। उनके मनोनयन पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ‘जीतू’ ने कहा कि संगठन को उनसे पूर्ण विश्वास है कि वे संगठन की नीतियों, कार्यक्रमों तथा चौधरी टिकैत जी के विचारों का प्रचार-हरपाल सिंह विर्क बने भारतीय किसान यूनियन के युवा ब्लॉक अध्यक्ष को और अधिक सशक्त बनाएंगे।
उन्होंने नवमनोनीत पदाधिकारी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे

किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

