Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा के प्रयासों से हुई पहल, हर घर तक पहुंचेगी सड़क
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)


भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा के प्रयासों से हुई पहल, हर घर तक पहुंचेगी सड़क
गदरपुर भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा के प्रयासों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  ने तिलपुरी नंबर एक क्षेत्र को डेढ़ किलोमीटर लंबे लिंक मार्गों के निर्माण की दिशा में ठोस कदम बढ़ा दिए गए हैं। निर्माण कार्य को लेकर संबंधित विभाग द्वारा नापजोख की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
बताया गया है कि यह सड़कें मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल थीं, जिसके बाद लगातार जनप्रतिनिधियों द्वारा मामले को आगे बढ़ाया जा रहा था। अब नापजोख शुरू होने से स्थानीय लोगों को जल्द ही पक्की और सुगम सड़क की सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है।
इन लिंक मार्गों के बनने से तिलपुरी नंबर एक क्षेत्र के प्रत्येक घर तक आवागमन आसान होगा। बरसात के दिनों में होने वाली दिक्कतों से भी लोगों को राहत मिलेगी। स्थानीय निवासियों ने सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने पर भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा का आभार जताया है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होती नजर आ रही है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।
Advertisement
Advertisement