Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

9917322413

हादसे में पूर्व दर्जा मंत्री के पुत्र की मौत
बाइक फिसलने से खेत में गिरा युवक, मंगलवार सुबह मिला शव
गूलरभोज। कांग्रेस सरकार में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री रहे प्रेम सिंह के पुत्र महेंद्र सिंह (41) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह सोमवार शाम वार्ड छह में रहने वाले एक मित्र के घर जन्मदिन पार्टी में जाने की बात कहकर बाइक से निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे।
परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद मिला। मंगलवार सुबह पूर्व प्रधान नैन सिंह को सिंचाई गूल के पास ढलान के नीचे खेत में बाइक के नीचे एक शव पड़े होने की जानकारी मिली। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त महेंद्र सिंह के रूप में की।
घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी दीवान सिंह बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। महेंद्र सिंह खेती-किसानी का कार्य करते थे। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Advertisement
Advertisement