Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गूलरभोज। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डलबाबा मंदिर परिसर में शुक्रवार को बुक्सा जनजाति समाज के श्रद्धेय राजा जगतदेव की प्रतिमा स्थापना का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया।  24.78 लाख की लागत से 9 फी 11 कुंतल की अष्टधातु से निर्मित प्रतिमा का मुख्या सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से लोकापर्ण किया।

सीएम धामी ने श्रद्धेय राजा जगतदेव की प्रतिमा स्थापना का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया

सीएम धामी ने श्रद्धेय राजा जगतदेव की प्रतिमा स्थापना का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया

इस दौरान उन्होंने कहा कि राजा जगतदेव ने अपना जीवन समाज की सेवा और धर्म की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया।  

सीएम धामी ने श्रद्धेय राजा जगतदेव की प्रतिमा स्थापना का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया

     उन्होंने कहा कि यह अवसर केवल एक प्रतिमा के अनावरण का नहीं, बुक्सा जनजाति की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति और बलिदान की स्मृति को नमन करने का दिवस है। कहा कि राजा जगत देव का जीवन त्याग, वीरता, धर्मनिष्ठा और संस्कृति संरक्षण का अमूल्य उदाहरण है।  राजा जगत देव ने कठिन परिस्थितियों में भी धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया। आज भी बुक्सा जनजाति के लोग होली और दिवाली समेत परंपारिक त्योहारों में उनकी गौरव गाथा गूंजती है। जनजाति समाज देव भूमि उत्तराखंड की आत्मा का अमूल्य भाग है। सरकार जनजाति समाज के सांस्कृतिक और उनके इतिहास के संरक्षण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राजा जगतदेव जी के कार्यों से बुक्सा समाज के साथ ही हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। डलबाबा मंदिर परिसर का होगा सौंदर्याकरण लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री राष्कर परिसर में चहारदीवारी, टिनशेड, फर्श और शौचालय का निर्माण, ग्राम बलरामनगर से खेमपुर तक 3 किमी. सड़क और सीतापुर से एएनके इंटर कॉलेज तक 4 किमी. सड़क के पुनर्निर्माण कार्य की घोषणा की।इस अवसर पर ग्राम पंचायत रोशनपुर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों एवं जनजातीय समाज के लोगों ने अपनी समृद्ध परंपरा और लोक संस्कृति का मनोहारी प्रदर्शन किया। कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

लोकार्पण कार्यक्रम में हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनजाति समाज के लोग उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री द्वारा किए गए इस लोकार्पण को जनजातीय समाज के लिए सम्मान और गौरव का प्रतीक बताया।

   इस अवसर ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर, नगर  दर्जामंत्री मंजीत सिंह राजू, सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, नगर पंचायत अध्यक्ष काबल सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चुघ बिट्टू चौहान, कन्नू जोशी, सुरेश खुराना, बाबू सिंह तोमर प्रधान लक्ष्मी देवी, दिनेश सिंह, रघुवीर संधू, सोमल सिंह, पार्वती देवी, राखी देवी, रवि सिंह, पूजा देवी, कोमल रानी, राजकुमार कुंदन गुलशन बबलू बृजेश सहित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण जय किशन, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी व जनता हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement