Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान समिति गदरपुर के तत्वावधान में मकर संक्राति पर्व और समिति की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर दस दिवसीय उत्तरायणी पर्व का शुभारंभ हुआ।

गदरपुर में दस दिवसीय उत्तरायणी पर्व का रंगारंग शुभारंभ

गदरपुर में दस दिवसीय उत्तरायणी पर्व का रंगारंग शुभारंभ

    शुक्रवार को राजकीय इंटर कालेज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज कुमार गुंबर, समिति अध्यक्ष रविन्द्र कुमार आर्या, सचिव मनोज कुमार कांडपाल, उपाध्यक्ष मनोज पांडे ने संयुक्त रूप दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

गदरपुर में दस दिवसीय उत्तरायणी पर्व का रंगारंग शुभारंभ

     इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों द्वारा, पहाड़ी, कुमाऊं व गढ़वाली गानों पर नृत्य किया, जिससे गौरवशाली परम्परा और संस्कृति मंच पर जीवित हो उठी। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर धिरकते छोलिया नर्तकों के साथ ही लोक कलाकारों की मनमोहक प्रस्तृति पर दर्शक खूब थिरके। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रणजीत सिंह बिष्ट ने लोगों को मकर संक्रांति उत्तरायणी पर्व की बधाई दी। समिति द्वारा नगर पालिका के सभा सदस्यों को सम्मानित किया गया।

    इस मौके पर समिति संरक्षक भूपेन्द्र सिंह बिष्ट, सुरेश चन्द्र तिवारी, डॉ. नवीन उपाध्याय, पदम सिंह बिष्ट, नंदा बल्लभ भट्ट, बलराम आर्या, प्रमोद टम्टा, डिकर देव मांडे, समिति आडिटर इन्द्रमणि तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चम्पा पांडे, उपाध्यक्ष मनोज पांडे, कोषाध्यक्ष प्रेम आर्य, उप कोषाध्यक्ष बलवन्त सिंह दानू, रंजीत सिंह, राजेन्द्र बिष्ट हीरा सिंह, दर्शन सिंह नेगी, प्रेम आर्या, सुमित उपाध्याय, प्रमोद टम्टा, जीवन सिंह बिष्ट, ललित मिगकानी, बहादुर नेगी, हुकुम सिंह बिष्ट, अंकुर काण्डपाल, अनिल सिंह गीता पपोला, सोनी गुंबर, ज्योति रानी, रिया, सौम्या, आदि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पंकज कांडपाल ने किया।

Advertisement
Advertisement