Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

दिल्ली। दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम एक धमाका हो गया। यह धमाका मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में हुआ है। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास खड़े वाहनों तक के परखच्चे उड़ गए। साथ ही आठ लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल भी हुए हैं। धामके की सूचना पर दमकल की कुल 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम भी मौके पर है। विस्फोट के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Advertisement
Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों ने बयां की आंखों देखी-

धमाका इतना तेज था कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, ‘मैं गुरुद्वारे में था जब मैंने एक तेज आवाज सुनी। हम समझ ही नहीं पाए कि वह क्या थी, वह इतनी तेज थी। आस-पास खड़े कई वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। धमाके के बाद स्थानीय निवासी राजधर पांडे ने बताया, ‘मैंने अपने घर से आग की लपटें देखीं और फिर नीचे आकर देखा कि क्या हुआ है। ज़ोरदार धमाका हुआ। मैं पास में ही रहता हूं।

बता दें कि लाल किला क्षेत्र दिल्ली के सबसे ज्यादा व्यस्त और घनी आबादी वाले इलाके में शामिल है। दिल्ली अग्निशमन विभाग के अनुसार, लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में विस्फोट की सूचना मिली, जिसके बाद आसपास खड़ी तीन से चार गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं और क्षतिग्रस्त हो गईं।

Advertisement
Advertisement