Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी षष्ठम बार श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा में काफी संख्या में लोगों ने श्याम बाबा के ध्वज हाथ में लेकर श्याम बाबा के जयकारे लगाए और शहरवासियों ने पुष्प वर्षा की। पूरे नगर में “श्याम तेरी जय-जयकार” और “हारे के सहारे श्याम हमारे”, श्याम प्यारे की जय जैसे जयकारों से भक्तिमय माहौल बन गया। डीजे की भक्ति धुनों पर युवाओं और महिलाओं ने खूब डांस किया, जिससे पूरा नगर भक्ति के रंग में रंग गया। रास्ते में व्यापारियों और अन्य श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और कई स्थानों पर प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई थी। इस आयोजन में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

धूमधाम से निकाली गई बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा

धूमधाम से निकाली गई बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा

निशान यात्रा पुरानी अनाज मंडी से प्रारंभ होकर शहर का भ्रमण करते वापस संकीर्तन स्थल पर पहुंचकर यात्रा संपन्न हुई। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए निशान यात्रा में भारी पुलिस बल तैनात रहा।r

धूमधाम से निकाली गई बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा

धूमधाम से निकाली गई बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा

धूमधाम से निकाली गई बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा

धूमधाम से निकाली गई बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा
धूमधाम से निकाली गई बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा

इस दौरान श्री श्याम मित्र मंडल कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव से दो दिन पूर्व नगर में भव्य निशान यात्रा निकाली गई है, बताया कि आगामी 8 नवंबर को बाबा श्याम का भव्य संकीर्तन दिन शनिवार स्थान पुरानी अनाज मण्डी, गदरपुर समय रात्रि 8 बजे से संकीर्तन प्रारंभ किया जाएगा। इस दौरान श्याम संकीर्तन महोत्सव में वृंदावन से साध्वी पूर्णिमा जी पूनम (दीदी) एवं रुद्रपुर के मशहूर भजन गायक अमन सवारियां द्वारा बाबा के भजनो पर धूम मचाई जाएगी।

धूमधाम से निकाली गई बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा

इस दौरान श्री श्याम मित्र मंडल कमेटी के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्य, प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश हुड़िया, पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर, अशोक हुड़िया, राजकुमार, दीपक बेहर, राहुल अनेजा, सोनू विश्वास, अजय गाबा, आकाश कोचर, अजय बटला, मुनि भूसरी, किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष हिमांशु हुड़िया अभिषेक गुंबर, अश्वनी कुमार, रवि सहित काफी ra inमें श्रद्धालु मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement