Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। रेड रोज कॉन्वेंट स्कूल में श्री गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी शताब्दी को समर्पित गोष्ठी का आयोजन भारत विकास परिषद की ओर से किया गया।

  गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी पर रेड रोज कॉन्वेंट स्कूल में गोष्ठी आयोजित

गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी पर रेड रोज कॉन्वेंट स्कूल में गोष्ठी आयोजित

कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली बच्चों द्वारा गुरवाणी कीर्तन से हुई। मुख्य वक्ता सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना की गदरपुर इकाई के इंचार्ज देवेंद्र सिंह ने गुरु तेग बहादुर के जीवन, त्याग और शहादत पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर ने मानवता की रक्षा और धर्म की सुरक्षा हेतु अपने प्राण न्योछावर कर विश्व को सहिष्णुता और एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर रेड सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बच्चों से गुरु तेग बहादुर के आदर्शों से प्रेरणा लेने और देश-धर्म की खातिर बलिदान देने वाले अन्य शहीदों के जीवन से भी सीखने की अपील की।

     इस अवसर पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष राजीव ग्रोवर, सचिव डॉ. सोनू विश्वास, कोषाध्यक्ष डॉ. विनीत अरोड़ा, महिला सहभागिता प्रमुख अंजू भुडी, नैब सिंह धालीवाल और देवेंद्र सिंह को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम के अंत में स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों ने ‘बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ के जयकारों के साथ गुरु तेग बहादुर और अन्य शहीदों को नमन किया।

Advertisement
Advertisement