Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक की जेब से निकले मोबाइल से परिवारजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिवार जनों में कोहराम मच गया वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पंचनामा कर जिला अस्पताल में भेज दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम बिंदुखेड़ा निवासी जोगिंदर सिंह (24) पुत्र जसवंत सिंह देर शाम अपनी बाइक से हाईवे से काशीपुर की तरफ जा रहा था, जब वह गोपाल नगर चैराहे पर पहुंचा तो इस दौरान एक तेज गति से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर थानाध्यक्ष भुवन जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने मृतक की जेब से निकले मोबाइल से परिवार जनों को सूचित किया सूचना पर मृतक जोगेंद्र के पिता जसवंत सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने मृतक पुत्र की पहचान की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। आपको बताते चलें कि मृतक युवक जोगिंदर सिंह की दो वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी उसका 1 वर्ष का पुत्र जीत सिंह है युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।