Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

 (कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद उधम सिह नगर के आदेश, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर एवं अपराध के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के पर्यवेक्षण में संदिग्धों की चेकिंग व उनके विरुद्ध करवाई हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष थाना गदरपुर के नेतृत्व मे थाना गदरपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24.12.2023 को सकैनियाँ चौराहे के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति नासिर पुत्र शहादत निवासी ग्राम टांडा डालचंद्र थाना केलाखेड़ा जिला उधम सिंह नगर के पास से 01 तमंचा 315 बोर नाजायज व 01 जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

   अभियुक्त से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद होने पर इसके जुर्म से अवगत करते हुए दिनांक 24.12.2023 समय 14.20 बजे हिरासत पुलिस लेकर गिरफ्तार किया गया बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना गदरपुर पर FIR NO 300/2023 धारा 3/25 आर्म एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया । 

पुलिस टीम में श्री भुवन चन्द्र जोशी, थानाध्यक्ष गदरपुर, उप नि0 श्री भूपेंद्र सिंह, कानि0 756 श्री जीवन चंद्र मौजूद रहे।

Advertisement