Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखण्ड)

किच्छा (संवाद-सूत्र)। रुद्रपुर किच्छा राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी दिशा में आ रहे कंटेनर ट्रक से टकरा गई। घटना में कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। घटना में ट्रक चालक भी मामूली रूप से घायल हो गया। कर सवार दोनों घायलों को इलाज के लिए पुलिस ने रुद्रपुर भेज दिया। जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार महिंद्रा टीयूवी कार संख्या यूके 08 ए एल 1592 असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराते हुए दूसरी लेन में चली गई और सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक संख्या एचआर 38 जेड 1851 से टकरा गई। घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद कार सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और कार में फंस गए। अचानक हुई दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर अफरा तफरी मच गई और कुछ देर के लिए जाम लग गया।
सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा एवं लालपुर पुलिस चैकी प्रभारी सतीश शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे भदईपुरा, रुद्रपुर निवासीगण अजीत सिंह पुत्र पूरन सिंह एवं रविंद्र कुमार पुत्र मथुरा प्रसाद को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाल कर इलाज के लिए रुद्रपुर भिजवा दिया। घटना में कंटेनर ट्रक चालक मेवात हरियाणा निवासी खालिद भी घायल हो गया। पुलिस में क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को सड़क किनारे कराते हुए यातायात सुचारु कराकर जाम खुलवाया।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।