Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

Advertisement
Advertisement

गदरपुर (संवाद सूत्र)। नानकशाही नव वर्ष एवं मातृशक्ति के सम्मान में महिला दिवस पर सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस दौरान 12 महिलाओं को राशन किट वितरित करके उन्हें सम्मानित किया गया।

    इस दौरान वार्ड नंबर 10 में सिख मिशनरी कालेज द्वारा लुधियाना की गदरपुर इकाई द्वारा चलाए जा रहे सिलाई प्रशिक्षण शिविर के दौरान आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंद महिलाओं को शेप फिटनेस जिम की संचालिका व समाज सेविका तृप्ति अरोड़ा एवं भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष ज्योति अरोड़ा द्वारा सहभागिता की गई। तृप्ति अरोड़ा ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए जो कार्य समाजसेवी संस्थाओं द्वारा किए जाते हैं वह सराहनीय है ऐसे कार्यों के लिए अन्य लोगों को भी आगे आना चाहिए।

    वहीं ज्योति अरोड़ा ने कहा कि सिख मिशनरी कालेज द्वारा समाज भलाई कार्यों के अंतर्गत सिलाई प्रशिक्षण शिविर के अलावा महिलाओं के परिवारों के लिए राशन की व्यवस्था करना एक उचित कदम है।

    कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र सिंघ ने बताया कि हर माह लगभग एक दर्जन जरूरतमंद ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के परिवारों को सहायता दी जाती है इसमें आटा, दाल, नमक, सब्जी एवं वस्त्र आदि होते हैं। समाजसेवियों के सहयोग से उक्त सेवा कार्य आगे भी जारी रहेगा।

    इस मौके पर आरती, राजमाला, शुभी, राधिका, सरस्वती, रीना, राजकुमारी, परमजीत कौर, प्रभजोत सिंह, बुशरा, परवीन, आशा देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement

You missed