Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
बाजार वाली मस्जिद में कुरान- ए- पाक हुआ मुकम्मल,मांगी दुआएं
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)


बाजार वाली मस्जिद में कुरान- ए- पाक हुआ मुकम्मल,मांगी दुआएं

वार्ड वासियों ने कलाम ए पाक पढ़ने और सुनने वाले हाफिज को गिफ्ट में दी मोटरसाइकिल

गदरपुर शहर की बाजार वाली मस्जिद में 26 वे रोजे को नमाजे तराबी में कुराने पाक मुकम्मल हुआ हाफिज वसीम राजा ने कुरान सुनाया और हाफिज जाकिर हुसैन सहित काफी लोगों ने कुराने पाक सुना इसके बाद मुल्क में अमन चैन और खुशहाली के लिए दुआ की गई वहीं पूर्व सभासद मोहम्मद आलम सहित वार्ड के लोगों ने मिलकर हाफिज लोगों को नजराने के तौर पर स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल गिफ्ट कर दी मोहम्मद आलम ने बताया कि गदरपुर के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है की बस्ती के सब लोगों ने मिलकर हाफिज लोगों को मोटरसाइकिल गिफ्ट में दी है उन्होंने कहा कि सभी को इस मुबारक महीने का एतराम करना चाहिए इस महीने में अल्लाह अपनी रहमते व बरकतें अता फरमाता है अल्लाह तबारक बताला ने रमजान उल मुबारक के महीने को साल के सभी महीनों से बेहतर बताया, कहा कि इस पाक महीने में हमें झूठ, गीबत, चुगलखोरी से बचना चाहिए साथ ही जकात भी जल्द से जल्द अदा करना जरूरी है जिससे गरीब व कमजोर लोग भी ईद की खुशियों में शामिल हो सके हाफिज जाकिर हुसैन ने सभी लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए बताया कि रमजान माह को सबसे पवित्र महीना माना जाता है जिसमें मुसलमान रोजा रखते हैं और रात में ईशा की नमाज के बाद विशेष नमाज तरावी अदा करते हैं इस दौरान कुराने पाक को मुकम्मल करने की परंपरा निभाई जाती है जो
बाजार वाली मस्जिद में कुरान- ए- पाक हुआ मुकम्मल,मांगी दुआएं
गुरु रामदास प्रॉपर्टीज दुकान मकान जमीन खरीदने के लिए संपर्क करें 9917322413
इबादत का एक अहम हिस्सा है यह न केवल अल्लाह की इबादत करने का जरिया है बल्कि कुरान सुनने और समझने का भी एक सुनहरा अवसर होता है वही हाफिज वसीम राजा ने भी वार्ड वासियों का आभार जताते हुए मुल्क की तरक्की की दुआएं की, वही वार्डवासियों ने 26 वे रोजे पर कुरान ए पाक मुकम्मल होने के बाद दुरूदे पाक के बाद मिठाई भी बांटी इस दौरान मोहमद हमीद,सज्जाद, रहीस, नाज़िर अंसारी, असीम, साजिद, आमिल, आसिफ मालिक, आमिर अंसारी, समीर पाशा,  दानिश पाशा, इकबाल भाई, सिकंदर भाई, आबिद भाई, अली अहमद, सिब्ते नबी, तब्बन अली, रशीद भाई, फैज़ पाशा, रागिब अंसारी, शारुख अंसारी,शाकिर भाई, मोहमद रफी, अली अहमद मंसूरी, शकील भाई, बाबू सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

You missed