Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
नहीं रहे आईपीएस केवल खुराना, देर रात हुआ निधन, हरिद्वार के खड़खड़ी में होगा अन्तिम संस्कार

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
9917322413

देर रात आईपीएस केवल खुराना का हुआ निधन। केवल खुराना उत्तराखण्ड में आईजी के पद पर सेवाएं दे रहे थे। केवल खुराना कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, जिनका उपचार चल रहा था। लेकिन देर रात अचानक उनका निधन हो गया। उनके निधन का समाचार पाकर उत्तराखण्ड में शोक की लहर दौड़ गयी। केवल खुराना का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर सोमवार को होगा।

केवल खुराना एक आईपीएस अधिकारी थे. वे उत्तराखंड के यातायात निदेशक और आईजी स्तर के अधिकारी रह चुके हैं. वे अपनी तेज-तर्रार और कर्मठ छवि के लिए जाने जाते थे। साहित्य में भी उनकी रुचि है और उन्होंने एक किताब ‘तुम आओगे’ लिखी है.

केवल खुराना 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी थे।
वे उत्तराखंड आईपीएस एसोसिएशन के सचिव भी रह चुके थे।
यातायात निदेशक के पद पर रहते हुए उन्होंने बेहतर सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाने के लिए काम किया।
उत्तराखंड ट्रैफ़िक आई-ऐप के लिए उन्हें अवॉर्ड भी दिया गया था।
साइबर हैकाथॉन में केवल खुराना और अजय सिंह को थ्प्ब्ब्प् स्मार्ट पुलिसिंग अवॉर्ड मिला था.
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2021 में केवल खुराना पुलिस उपमहानिरीक्षक/यातायात निदेशक रहे।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।