Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
बड़ी खबर (देहरादून) जल्द होगी इस विभाग में नई भर्तीयां।।

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
9917322413
देहरादून (संवाद सूत्र )शिक्षा विभाग में छह हजार से अधिक शिक्षकों और कर्मचारियों की भर्ती होगी। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बजट सत्र में कार्यस्थगन के दौरान विपक्ष के सदस्यों के सवालों के जवाब में इसकी जानकारी दी थी। शिक्षा मंत्री ने कहा, सरकार विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी के करीब 2500 कर्मचारियों की नियुक्ति आउटसोर्स के माध्यम से करने जा रही है।
नियुक्ति पाने वाले सभी लोग उत्तराखंड से होंगे। इसके लिए प्रयास किया जा रहा है कि संबंधित व्यक्ति उसी ब्लॉक व जिले का हो। इसके अलावा बीआरपी, बीआरपी के पदों पर नियुक्ति के लिए संस्था नामित हो चुकी है। इन पदों पर जल्द नियुक्ति दी जाएगी। बताया, सहायक अध्यापक एलटी के 1544 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा परिणाम आ चुका है
Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।