Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

मुंबई (संवाद सूत्र)। सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में पहली बार 70,000 के स्तर को पार कर गया, जबकि निफ्टी 21,000 के स्तर के पार पहुंचा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा चालू वित्त वर्ष में वृद्धि पूर्वानुमान बढ़ाने और नीतिगत दरों को अपरिवर्तित रखने के बाद प्रमुख सूचकांक शुक्रवार को अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गए थे। 

    बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स खुलने के तुरंत बाद 70,048.90 अंक के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। बाद में अपनी बढ़त को मामूली रूप से कम करके 69,958.13 अंक पर आ गया। शुक्रवार के बंद स्तर की तुलना में यह 132.53 अंक या 0.19 प्रतिशत की वृद्धि है। इसी तरह के रुझान को दर्शाते हुए 50 शेयर वाला निफ्टी 21,019.80 अंक के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। 

   बाद में यह 15.25 अंक यानी 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 20,984.65 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स के 20 शेयर लाभ में रहे, जबकि 10 में गिरावट आई। निफ्टी के 27 शेयर में शुरुआती कारोबार में तेजी आई जबकि 22 शेयर में गिरावट दर्ज की गई। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने (एफआईआई) ने दिसंबर के पहले छह कारोबारी सत्र में 26,505 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।