Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर गदरपुर व्यापार मंडल ने भव्य झंडारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया। गदरपुर के व्यापारियों, समाजसेवियों एवं नगर की जनता ने बड़े उत्साह और देशभक्ति के जज्बे के साथ तिरंगा फहराया। सभी व्यापारियों ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों में दिखा उत्साह

   इस मौके पर गदरपुर की जनता का भरपूर आशीर्वाद प्राप्त करने वाले नवनियुक्ति पालिका अध्यक्ष मनोज कुमार गुंबर ने भाईचारा बनाए रखने और एक-दूसरे की मदद करने का संकल्प लिया। साथ ही देश का मान-सम्मान बढ़ाने में योगदान देने का भी वादा किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित व्यापारियों के बीच लड्डू का वितरण किया गया।

इस आयोजन में भारी सख्या में नगर की सम्मानित जनता मौजूद रही। 

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।