Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट:- सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। वार्ड न. 06 आवास विकास से भाजपा से सभासद पद के लिये चुनावी मैदान में उतरे समाजसेवी एवं लोगों के दिलों में बसने वाले, 24 घंटे हमेशा लोगों की सेवा में तत्पर रहने वाले रमन छाबड़ा के चुनावी कार्यालय का आज शुम्भारम्भ हुआ।

 कार्यालय का शुम्भारम्भ पंडित राजन शर्मा ने मत्रोच्चारण के साथ किया। इस दौरान समर्थकों ने कहा कि रमन छाबड़ा हमेशा लोगों की सेवा में समाजसेवी के रुप में सेवा करते नजर आये है, वह कभी भी जात पात के शब्द को अपने मुख पर नही लायें। इस प्रकार के व्यक्ति को वार्ड का मुखिया अवश्य ही बनना चाहिये, जिससे वार्ड में हर प्रकार की समस्या का समाधान हो सके। 

   इस दौरान भाजपा उम्मीदवार रमन छाबड़ा ने कहा कि यह कार्यालय न केवल मेरी चुनावी तैयारियों का केंद्र होगा, बल्कि यहां से जरूरतमंदों को हरसंभव सहायता दी जाएगी। कहा कि समाजसेवा मेरी प्राथमिकता है और इसे राजनीति के माध्यम से और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। रमन छाबड़ा ने राजनीति में कदम रखने के पीछे समाजसेवा की भावना को अपनी प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि कुछ कार्य ऐसे होते है, जिन्हे समाजसेवी पूरा नही कर सकता परन्तु जनता द्वारा चुना गया मुखिया सरकार के माध्यम उन कार्यो को पूरा करा लेता है। कहा कि मेरा उद्देश्य जनता की परेशानियों को हल करना और वार्ड के विकास को एक नई दिशा देना है। उन्होंने जनता से अपील की है कि आने वाली 23 तारीख को भाजपा के पक्ष में वोट देकर उन्हें विजयी बनाए। 

    इस मौके पर बीजेपी नेता राजेश गुम्बर, सुरेश खुराना, अशोक बजाज, बल्देव छाबड़ा बंटी, गोल्डी, अभिषेक गुम्बर, मुनि भुसरी, अशोक बजाज, मनीष सेतिया, गोल्डी, सोमनाथ छाबड़ा, अशोक सहित काफी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।