Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। नगर निकाय चुनाव को लेकर जोर अजमाइश तेज हो गयी है। प्रत्याशी गोट पर गोट रखकर शतरंज की तरह चुनावी विसात बिछाने में जुट गये हैं। मतदान की तिथि नजदीक आते देख प्रत्याशि मतदाताओं को रिझाने के प्रयास और तेज कर दिये हैं। चुनावी समर में भाग्य आजमा रहे प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं के पैर छूकर मत रूपी आशीर्वाद लेने और नैया पार लगाने की दुहाई दे रहे हैं। इनमें प्रत्याशी चुनाव जीतने के बाद कराए जाने वाले विकास कार्यों का भी वादा कर रहे हैं।

   इसी क्रम में नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष पद के कांग्रेस उम्मीदवार चन्द्रा जोशी ने नगर के विभिन वार्डो में अपने समर्थको के साथ अपने पक्ष में वोट मांगे। जहां उन्हें भरपूर प्यार मिला।

    जनसम्पर्क के दौरान उन्होंने बताया कि जनता का भरपूर प्यार मिल रहा है, नगर की जनता बदलाव चाहती हैं, जिससे शहर में विकास की गंगा बहे सके।

    इसी के साथ उन्होंने जनता से अपील की है कि आने वाली 23 तारीख को कांग्रेस के पक्ष में वोट डालकर मुझे भारी मतों से विजेय बनाएं।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।