Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर। भाजपा ने काफी इंतजार के बाद रुद्रपुर नगर निगम के लिए भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है। 19 दावेदारों में से विकास वर्मा भाजपा संगठन की परीक्षा में अलग छाप छोड़ने में कामयाब रहे। इसके बाद वह जनता की अदालत में पार्टी के सिंबल पर ताल ठोकेंगे। 

   छात्र राजनीति से तपकर निकले विकास शर्मा बचपन से ही आरएसएस में सक्रिय रहने के साथ ही प्रथम वर्ग शिक्षित हैं। वे रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में 2000-2001 में छात्र संघ उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए थे और इसी साल छात्र महासंघ उपाध्यक्ष भी चुने गए थे। 2003 से 2007 तक भाजयुमो जिला महामंत्री और 2007 से 2010 तक भाजयुमो बेरोजगार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रहे थे। कांग्रेस सरकार में सिडकुल की फैक्टरियों में 70 फीसदी स्थानीय नौजवानों को रोजगार देने को लेकर चले आंदोलन में वे आक्रामक भूमिका को लेकर बेहद चर्चित रहे थे। वे भाजयुमो के जिलाध्यक्ष रहने के साथ ही सांसद प्रतिनिधि, भाजपा विशेष आमंत्रित सदस्य के साथ ही वर्तमान में भाजपा प्रदेश मंत्री का दायित्व संभाले हुए हैं।

   विकास शर्मा वर्ष 2022 से चंपावत जिले के प्रभारी भी हैं। इसके अलावा वे पूर्वोत्तर रेलवे सदस्य रहने के अलावा देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष भी है। वे विभिन्न सामाजिक संगठनों में सक्रिय रहे हैं। मुख्यमंत्री के गृह जिले के प्रमुख निगम में टिकट फाइनल करने के लिए भाजपा ने माथापच्ची की थी। पार्टी नेताओं से रायशुमारी के साथ ही सर्वे भी कराया था। इसके बाद संगठन ने विकास पर भरोसा जताया। भाजपा से लंबे समय जुड़े रहने और विवादों से दूर रहकर राजनीति करने व बेहतर छवि टिकट का आधार बनी है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन ने उन पर भरोसा जताया है और वे इस सीट को जीतकर पार्टी का भरोसा मजबूत करेंगे। यह सीट लगातार तीसरी बार पार्टी की झोली में आएगी। 

विकास शर्मा को टिकट मिलने के पांच कारण

छात्र जीवन से ही भाजपा से जुड़ाव

पार्टी में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन 

पार्टी संगठन में मजबूत पकड़

पार्टी के दावेदारों में सबसे युवा चेहरा

पार्टी की गुटीय राजनीति से दूरी

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।