Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

देहरादून (संवाद-सूत्र)। 75वां गणतंत्र दिवस देहरादून सहित पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सरकारी अर्द्धसरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। साथ ही देश भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। दून में सीएम धामी ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए।

     परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल (ले.ज.सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने परेड की सलामी ली। साथ ही उन्होंने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कई पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को सम्मानित किया। व्यवस्थाएं चाक चैबंद की गई है। गणतंत्र दिवस पर परेड ग्राउण्ड में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही सुंदर झांकियां भी निकाली गयी। सूचना विभाग की ओर से बनाई गई विकसित उत्तराखण्ड की झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई। सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सबको मिलकर योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के साढ़े नौ साल के कार्यकाल में हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का लाभ दिया गया। महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक कार्य हुए है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित हुआ। मातृशक्ति को सशक्त बनाने के लिए लखपति दीदी योजना के तहत तेजी से कार्य हुए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। जनभागीदारी एवं जन सहयोग से उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाया जाएगा।

Advertisement
Advertisement