Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
तहसील में भ्रष्टाचार के आरोप, 24 जनवरी को धरना प्रदर्शन का ऐलान
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

तहसील में भ्रष्टाचार के आरोप, 24 जनवरी को धरना प्रदर्शन का ऐलान
गदरपुर। प्रदेश महासचिव विक्रम सिंह गोराया, राजेंद्र सिंह मक्कड़, हरपाल सिंह हैप्पी सिंह एवं अशोक सेठी हरीश कुमार डंम्पी ने संयुक्त रूप से एक प्रेस वार्ता कर तहसील प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव विक्रम सिंह गोराया ने कहा कि तहसील कार्यालय में वर्ग–5 की जमीनों से जुड़े मामलों में आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि तहसील के अधिकारी व कर्मचारी आय प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेजों को जानबूझकर लंबित रखते हैं और बिना पैसे लिए कोई भी कार्य नहीं किया जाता।
उन्होंने कहा कि गरीब व जरूरतमंद लोगों को बार-बार तहसील के चक्कर काटने पड़ते हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता। यह स्थिति शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है।
इस भ्रष्टाचार और मनमानी के विरोध में नेताओं ने 24 जनवरी (शनिवार) को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए और दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Advertisement
Advertisement