


(krishna varta gadarpur uttarkhand )
रुद्रपुर। स्वास्थ्य विभाग ने ऊधमसिंह नगर जिले में डॉ. ऊषा जंगपांगी को प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी है। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल को कुमाऊं का स्वास्थ्य निदेशक बनाए जाने के बाद उन्हें यह प्रभार सौंपा गया है। डॉ. ऊषा जंगपांगी ने बताया कि जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से संचालित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा सेवाओं की नियमित निगरानी और विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता, स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति और मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक व्यवस्थित व प्रभावी बनाने के लिए विभागीय स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
