Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

Advertisement
Advertisement

गदरपुर। बिजली चोरी के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए एक बड़ा अभियान चलाया। यह कार्रवाई अधिशासी अभियंता उमाकांत चतुर्वेदी के नेतृत्व में देहरादून एवं हल्द्वानी की संयुक्त सतर्कता टीम ने नगर के विभिन्न वार्डों और ग्रामीण क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया। विद्युत विभाग की टीम ने जांच के दौरान कई स्थानों पर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए उपभोक्ताओं को चिन्हित किया और मौके पर ही कई कनेक्शन काटे गए।

   इस दौरान टीम ने छापेमारी अभियान में करीब 50से अधिक लोगों को बिजली चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया। सभी पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।  अभियान से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 

इस दौरान ईई चतुर्वेदी ने बताया कि पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ गदरपुर थाने में तहरीर देकर विद्युत चोरी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। विभाग का कहना है कि बिजली चोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक विद्युत चोरी रोकने के लिए यह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    कार्रवाई में उपखंड अधिकारी प्रकाश शाह, फरमान जैदी, सहायक अभियंता अमित चंद्र आर्य, पुनीत कुमार, अवर अभियंता तिका तिवारी, मेहताब अली, अफसान सैफी, सुभाष आर्य, पुलिस इंस्पेक्टर मारुत साह, उप निरीक्षक संजीव त्यागी, लाइनमैन मनीष व नंदकिशोर सहित सुरक्षाकमह मौजूद रहे। 

Advertisement
Advertisement

You missed