Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। श्री सनातन धर्म मंदिर में 48वे वार्षिकोत्सव बसंत पंचमी के पावन अवसर पर कथा व धार्मिक अनुष्ठान भक्तिमय माहौल के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान मां सरस्वती की आराधना, भजन कीर्तन और कथा के माध्यम से ज्ञान व बसंत ऋतु का महत्व बताया गया। समापन अवसर को भजनों के साथ प्रसाद वितरण एवं लंगर के साथ किया गया

     सहारनपुर से पधारे कथावाचक आचार्य देशमुख वशिष्ठ जी द्वारा कथा का समापन किया गया। मंदिर परिसर रामनाम की मधुर गूंज, जय मां सरस्वती, पुष्प-सज्जा और भक्तों की आस्था से भक्तिरस में सराबोर दिखाई दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया

   समापन के दौरान मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें नगर व क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

    इस मोके पर अध्यक्ष राजकुमार भुड्डी, हरिचन्द छाबड़ा, लेखराज नागपाल, श्याम लाल सुखीजा, धर्मचन्द खेड़ा, सोमनाथ छाबड़ा, वेदराज बजाज, लेखराज भुड्डी, अजय खेड़ा, कृष्ण लाल बत्रा, अशोक हुड़िया, संजीव झाम, विजय सुखीजा, जयकिशन भुड्डी, रमेश, मनोज, कृष्ण लाल सुधा, रमेश सुखीजा, जगमोहन बजाज, गुंजन सुखीजा, सुरेश खुराना, विनोद भुसरी, अशोक पोपली, राजेंद्र पाल सिंह, सुक्खा ढींगरा, अशोक पोपली, अमित, आशा रानी, ज्योति छाबड़ा, अनीता, सुनीता बजाज, लीना संजीव झाम, पायल बजाज, बवीता शर्मा, अन्नू, अंजू,भारती कालड़ा, गीता, सीमा, आस्था रानी सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement