Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर (संवाद सूत्र)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर गांधी पार्क में आयोजित सरकार के सेवा, सुशासन एवं विकास के तीन वर्ष पूर्ण होने पर जन सेवा थीम भव्य बहुद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर कार्यक्रम में 2929.53 की लागत के 7 विकास कार्यों का शिलान्यास व 1021.89 लाख की लागत के 7 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसमें 494.89 लाख की लागत से गोशाला निर्माण, 60.11 लाख की लागत से बिगवाड़ा श्मशान घाट में स्व. शहीद वीरेन्द्र सिंह सामंती स्मृति में चाहरदीवारी, मुख्य द्वार, क्रियाघर जीर्णोद्धार एवं टाइल्स कार्य, 49.72 लाख से नगर निगम क्षेत्र की सब्जी मंडी का जीर्णोद्धार, 39.89 लाख से 5 ग्रीन पार्क सौंदर्यीकरण, 165.09 लाख से चार हाईटेक शौचालयों का निर्माण, 1801.93 लाख से कलेक्ट्रेट परिसर में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण कार्यालय भवन निर्माण, 317.90 लाख की धनराशि से निर्माणाधीन किच्छा नवीन बस अड्डा के मुख्य द्वारा पर आवगमन व निकासी के लिए पुलिया निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।

Advertisement
Advertisement

सीएम धामी ने किया 14 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण सीएम धामी ने किया 14 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण

    वहीं 601.49 लाख से निर्मित वेंडिंग जोन, 171.23 लाख से वेस्ट प्लांट निर्माण कार्य, 34.15 लाख की धनराशि से ट्रांजिट कैंप में स्ट्रीट लाइट, 43.87 लाख से एबीसी सेंटर कार्य, 171.83 लाख की लागत से एफएसटीपी सेंटर कार्य व नगर निगम रुद्रपुर कार्यालय में कमांड सेंटर एवं स्वच्छता एप व नगर निगम जोनल कार्यालय का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा वेंडिंग जोन में 15 गरीब रेडी, ठेली वालों को दुकानों की चाबियां सौंपी गई। यहां मुख्यमंत्री धामी को त्रिशूल भी भेंट किया गया। मुख्यमंत्री ने जिले की नौ विधानसभाओं के लिए 9 जन सेवा प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जन सेवा रथ प्रत्येक विधानसभा में आगामी 30 मार्च 2025 तक प्रचार-प्रसार कर योजनाओं की जानकारियां देंगे।

सीएम धामी ने किया 14 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण

दही मथकर मक्खन निकाला

Cm पुष्कर सिंह धामी ने बहुद्देशीय शिविर में स्टॉलों का निरीक्षण किया व दही मथकर मक्खन निकाला। उन्होंने स्टॉलों की सराहना भी की। मुख्यमंत्री धामी ने रुद्रपुर वेंडिंग जोन व हंस स्पोर्ट्स अकादमी का किया शुभारंभ। मुख्यमंत्री ने स्वयं भी बैटमिंटन खेलकर हाथ आजमाएं। इसके बाद दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता की कुशलक्षेम पूछने उनके आवास ट्रांजिट कैम्प रुद्रपुर गए।

यह लोग रहे मुख्य रूप से मौजूद

विधायक काशीपुर त्रिलोक सिंह चीमा, राज्य मंत्री अनिल कपूर डब्बू, अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रामू जोशी, मनोज पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, विवेक सक्सेना, अमित नारंग, राजेश कुमार, आयुक्त कुमांऊ मण्डल दीपक रावत, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त नरेश चंद दुर्गापाल समेत पार्षद मौजूद रहे। 

Advertisement
Advertisement

You missed