




(9917322413)
गदरपुर। नगर क्षेत्र में आज एक नए व्यावसायिक प्रतिष्ठान का शुभारम्भ हर्षोल्लास के साथ किया गया। अभिषेक शर्मा के नवीन प्रतिष्ठान “शर्मा प्रिंटर्स (SHARMA PRINTERS)” का विधिवत उद्घाटन पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर ‘मिंटू’ द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने प्रतिष्ठान का अवलोकन करते हुए संचालक एवं उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़, कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा, वार्ड नं. 7 के सभासद मुकेश चावला, सभासद रमन छाबड़ा, सचिन गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि सलीम बाबा, वरिष्ठ भाजपा नेत्री पूनम ग्रोवर, सोनू गुम्बर, सोमनाथ छाबड़ा, अक्षय दुमड़ा, अजय कामरा, मोहित अरोरा, मनोज पांडे, आकाश कोचर, शिवम हुडिया, वंश गुप्ता, अभिमन्यु शर्मा, उज्ज्वल शर्मा, विजेन्द्र जी, अरुण जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने अभिषेक शर्मा को नए प्रतिष्ठान की स्थापना पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल व्यापारिक भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन अतिथियों के आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर
