Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता केंद्रीय मंत्री तथा पंजाब से सांसद सरदार रवनीत सिंह बिट्टू जी के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा बोले गए अपशब्दों के विरोध में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसी नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष खुराना ने कहा कि राहुल गांधी लगातार संवैधानिक मर्यादाओं को तार-तार कर रहे हैं। संसद जैसे गरिमामय मंच से बाहर आकर इस तरह की भाषा का प्रयोग निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता जानबूझकर देश का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे भाजपा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

   पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। 

    इस मौके पर मुनि भूसरी, संतोष गुप्ता,अजय बठला,सचिन गुप्ता, रिजवान, मोहनलाल,अली थे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!