Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

गदरपुर गूलरभोज खबर कुल्हा तृतीय क्षेत्र में क्षेत्र पंचायत निधि से निर्मित 160 मीटर लंबी सीसी सड़क का भव्य लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, ब्लॉक प्रमुख ज्योति प्रीत ग्रोवर, सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर क्षेत्र पंचायत सदस्य धीरज सिंह, बचन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने नारियल फोड़कर सड़क का शुभारंभ किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के हर गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचानालं प्राथमिकता है।
वहीं ब्लॉक प्रमुख ज्योति प्रीत ग्रोवर ने कहा कि कार्यभार संभालने के बाद से क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं और क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में और भी जनहित के कार्य तेजी से पूरे किए जाएंगे।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!