Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

रुद्रपुर खबर । कांग्रेस में शामिल होने के बाद पहली बार ग्राम सभा कीरतपुर कोलड़ा पहुंचे पूर्व विधायक का कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व स्वागत किया। कुरैया की जिला पंचायत सदस्य सुनीता सिंह एवं बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव सर्वेश सिंह के आवास पर आयोजित स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारेबाजी के साथ जोरदार अभिनंदन किया।

इस दौरान जनसमूह को संबोधित करते हुए राजकुमार ठुकराल ने अपने राजनीतिक भविष्य और कांग्रेस की विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों और आम आदमी के प्रति समर्पण से प्रभावित होकर ही उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उनके अनुसार वर्तमान समय में कांग्रेस ही एक ऐसा विकल्प है जो समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चल सकती है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की जनता की सेवा करना और वंचित वर्ग को उनका हक दिलाना है। राजनीति को उन्होंने जनसेवा का माध्यम बताते हुए कहा कि कांग्रेस के बैनर तले वह इस लक्ष्य को और मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।
राजकुमार ठुकराल ने आश्वासन दिया कि कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और वह हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने सभी से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया, ताकि क्षेत्र में विकास की नई शुरुआत हो सके।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भी आगामी चुनाव में उन्हें भरपूर समर्थन देने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!