



(कृष्णा वार्ता गदरपुरउत्तराखंड)
(9917322413)
रुद्रपुर खबर विधायक शिव अरोरा ने अपने आवास पर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का परिवार सहित भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर पारिवारिक माहौल में आत्मीय मुलाकात हुई और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया गया।
विधायक शिव अरोरा ने कैबिनेट मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं प्रदीप बत्रा ने भी स्नेहपूर्ण स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।
इस दौरान क्षेत्र के विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा आगामी योजनाओं को लेकर संक्षिप्त चर्चा भी हुई। कार्यक्रम में परिवार के सदस्य गदरपुर ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर एवं अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर
