Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)(9917322413)गूलर भोज गदरपुर खबर कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 219 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा संचालित ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंह नगर के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में चौकी गूलरभोज पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान यह सफलता हासिल की।
दिनांक 05 अप्रैल 2026 को शिव मंदिर तिराहे के पास ठंडा नाला मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 219 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम धर्मेंद्र पुत्र दिनेश राजभर निवासी ग्राम मालपार बेनुपुर थाना मेहनगर जिला आजमगढ़ (हाल निवासी महतोष, गदरपुर) उम्र 24 वर्ष बताया।
पुलिस ने अभियुक्त को मौके पर गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोतवाली गदरपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल (UK06BK 0839) और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी:
प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक
उपनिरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट (प्रभारी चौकी गूलरभोज)
हेड कांस्टेबल दयाल गिरी
कांस्टेबल रघुवर सिंह


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!