Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर। नगर पालिका परिषद गदरपुर द्वारा आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को ध्यान में रखते हुए शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से 07 अप्रैल 2026 से 13 अप्रैल 2026 तक विशेष “स्वच्छता सप्ताह” मनाने का निर्णय लिया गया है। इस अभियान के सफल संचालन के लिए नगर पालिका द्वारा विशेष टीमों का गठन कर व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है।
सप्ताहभर चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन अलग-अलग स्वच्छता गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। 7 अप्रैल को जनप्रतिनिधियों के सहयोग से कार्यालयों, विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई के साथ व्यापार मंडल के सहयोग से मुख्य मार्गों की सफाई की जाएगी। 8 अप्रैल को स्ट्रीट फूड वेंडिंग जोन तथा सभी वार्डों में नालियों और नालों की सफाई कराई जाएगी।
9 अप्रैल को ऑटो स्टैंड, पार्कों एवं महापुरुषों व स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं की विशेष सफाई होगी। 10 अप्रैल को सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों की व्यापक साफ-सफाई और रखरखाव अभियान चलाया जाएगा। 11 अप्रैल को जल स्रोतों के आसपास स्वच्छता अभियान चलाकर एकत्रित कूड़े का निस्तारण किया जाएगा।
12 अप्रैल को कूड़ा संवेदनशील स्थलों को पूरी तरह समाप्त कर उन्हें गारबेज फ्री साइट के रूप में विकसित किया जाएगा। अभियान के अंतिम दिन 13 अप्रैल को शिक्षण संस्थानों में स्वच्छता से जुड़ी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, साथ ही सफाई वाहनों की धुलाई एवं सफाई कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया जाएगा।
अभियान की पारदर्शिता और प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए सभी टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रत्येक कार्य की जियोटैग फोटो (सफाई से पहले और बाद की) बैनर सहित प्रतिदिन कार्यालय में प्रस्तुत करें।
नगर पालिका परिषद ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे इस स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सहयोग करें।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!