





(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
बाजपुर।( गदरपुर खबर )भारतीय जनता पार्टी बाजपुर नगर मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नरेश हुरिया उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा एवं कार्यशैली के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता मेजर सिंह ने की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष टिंकू यादव, वर्ग संयोजक अनीता शर्मा, सहसंयोजक शुभम पांडे व सूरज सागर, महामंत्री संदीप गुप्ता एवं संदीप चौहान सहित एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष यशपाल राजहंस भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिन्हें संगठन को मजबूत बनाने एवं आगामी अभियानों को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
