




(कृष्णा वार्ता गदरपुरउत्तराखंड)
(9917322413)
रूद्रपुर। गदरपुर खबर पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने हंस विहार फेस-2 स्थित मनोकामना मंदिर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने भक्तिभाव से कथा श्रवण किया और व्यास गद्दी पर विराजमान कथा वाचक विवेकानंद जोशी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के आयोजकों ने राजकुमार ठुकराल का स्वागत करते हुए उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर ठुकराल ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक अनुष्ठान समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और श्रीमद भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य को आत्मिक शांति व जीवन का सही मार्ग प्राप्त होता है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ने का अवसर मिलता है। ठुकराल ने मंदिर समिति और स्थानीय निवासियों के प्रयासों की सराहना करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय नारायण सिंह, मंदिर समिति के अध्यक्ष के.एस. बिष्ट, आवासीय सोसायटी के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह कठायत, सुरेन्द्र कपकोटी, रमेश चन्द्र ओली, संजय अधिकारी, गोपाल सिंह राणा, दिनेश सिंह नेगी, पूरन चन्द्र नेगी, पूरन चन्द्र पंत, राम सिंह कुंवर, भुवन सिंह बिष्ट, चन्द्रमोहन नेगी, राकेश कुमार शर्मा, रमेश चन्द्र, दयाल सिंह मनराल, बहादुर सिंह, मिंटू शर्मा, विरेन्द्र सिंह बिष्ट, ललित सिंह बोरा, भूपाल दत्त पंत और केरू मण्डल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
(रिपोर्ट: कृष्णा वार्ता, रूद्रपुर)(9917322413)
