Spread the love

रुद्रपुर खबर, 06 अप्रैल 2026। जनपद में अवैध लिंग चयन पर रोक लगाने और PCPNDT Act के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के. के. अग्रवाल के निर्देश पर रुद्रपुर ब्लॉक में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया, जिसमें 8 अल्ट्रासाउंड एवं डायग्नोस्टिक केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण टीम का नेतृत्व प्रभारी नायब तहसीलदार राधे श्याम राणा ने किया। टीम में लेखपाल विक्रम सिंह, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नम्रता त्रिपाठी, जिला समन्वयक प्रदीप महर (PCPNDT) एवं अधिशासी सहायक गोपाल आर्य सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
टीम ने रिदम इकोकार्डियो सेंटर, सिद्धि विनायक हॉस्पिटल, जीवनदीप हॉस्पिटल, सुरभि हॉस्पिटल, सुरभि IVF सेंटर, वाहेगुरु अल्ट्रासाउंड केंद्र, रूद्र अल्ट्रासाउंड सेंटर सहित कुल 8 केंद्रों की गहन जांच की। इस दौरान अभिलेखों, लॉग-बुक, डिजिटल रिकॉर्ड और मरीजों के अनिवार्य फॉर्म-F का मिलान किया गया, साथ ही केंद्रों पर एक्ट से संबंधित आवश्यक बोर्ड एवं चेतावनी संदेशों की उपलब्धता भी जांची गई।
निरीक्षण के दौरान टीम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी केंद्र पर भ्रूण के लिंग निर्धारण जैसी अवैध गतिविधि पाए जाने पर संबंधित संस्थान का पंजीकरण तत्काल निरस्त करते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डॉ. नम्रता त्रिपाठी ने संचालकों को तकनीकी खामियां तुरंत दुरुस्त करने और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।
सीएमओ डॉ. के. के. अग्रवाल ने बताया कि जनपद में लिंगानुपात सुधारने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए इस प्रकार के औचक निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेंगे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!