Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर। नगर पालिका परिषद गदरपुर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मंगलवार को पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर के नेतृत्व में 5 नए कूड़ा निस्तारण वाहनों का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री गुजन सुखीजा एवं पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर ने संयुक्त रूप से वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
नए वाहन आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं, जिनसे शहर के विभिन्न वार्डों में कूड़ा संग्रहण कार्य में तेजी आएगी और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर प्रदेश मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
वाहनों के लोकार्पण के साथ ही शहर में ‘स्वच्छता सप्ताह’ का भी शुभारंभ हो गया है, जो 7 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक चलेगा। अभियान के पहले दिन थाना क्षेत्र के समीप वृहद सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश गुम्बर, भाजपा मंडल पालिका के सभासदगण, अधिशासी अधिकारी कैलाश सिंह पटवाल, व कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!