Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुरउत्तराखंड)

(9917322413)

रूद्रपुर। गदरपुर खबर कांग्रेस में शामिल होने के बाद पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का जनसंपर्क अभियान तेजी पकड़ता जा रहा है। ग्रामसभा बरी राई के ग्राम मुकंदपुर में सिख समाज के लोगों ने फूल-मालाओं के साथ ठुकराल का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया।
आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ठुकराल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि वे अपने समर्थकों और निष्ठावान कार्यकर्ताओं के दम पर आगामी चुनाव पूरे दमखम के साथ लड़ेंगे। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसकी जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है और प्रदेश में आने वाला समय निश्चित रूप से कांग्रेस का है।
उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के चुनाव में कांग्रेस भाजपा सरकार का तख्ता पलट कर भारी बहुमत से सत्ता में वापसी करेगी। ठुकराल ने कहा कि वर्तमान सरकार की कार्यप्रणाली से हर वर्ग निराश है और जनता बदलाव का मन बना चुकी है।
उन्होंने सर्वसमाज के हितों को कांग्रेस में सुरक्षित बताते हुए कहा कि पार्टी हमेशा से विकास और भाईचारे की राजनीति करती आई है। साथ ही उन्होंने समर्थकों से अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और सिख समाज के प्रबुद्धजन मौजूद रहे। स्वागत करने वालों में करनैल सिंह बठला, ऋषिपाल सिंह, देवा सिंह, चौधरी योगेन्द्र सिंह, गुरदीप सिंह बठला, चौधरी देवेन्द्र सिंह, परमजीत सिंह, कुलदीप सिंह बरार, अमनदीप सिंह बठला, सुक्खा भुसरी, जगजीत सिंह, निशान सिंह, जसमीमत सिंह, साहब सिंह, हरेन्द्र सिंह चौधरी, गुरबक्श सिंह, सोनू, सादिक अली, जसपाल बठला, हरशाद अली, इशाक अली, प्रीतम सिंह बेदी, जरनैल सिंह बठला, युसूफ अली, सुरजीत बेदी, ललित बिष्ट, सोनी बठला, सुखविंदर बठला, आनंद शर्मा और केरू मण्डल सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में ठुकराल को पूर्ण समर्थन देने का भरोसा दिलाया। (रिपोर्ट: कृष्णा वार्ता, रूद्रपुर)(9917322413)


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!