



(कृष्णा वार्ता गदरपुरउत्तराखंड)
(9917322413)


सितारगंज, खबर 08 अप्रैल:कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज जनपद ऊधमसिंह नगर के सितारगंज स्थित राजकीय गार्डन एवं पौधालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके अचानक निरीक्षण से कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति रही।
निरीक्षण के दौरान कृषि मंत्री ने उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन करते हुए कर्मचारियों की उपस्थिति एवं कार्यप्रणाली की जांच की। साथ ही गार्डन में तैयार की जा रही विभिन्न नर्सरियों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए पौध उत्पादन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान कर्मचारियों ने जानकारी दी कि गार्डन में आम, लीची एवं अमरूद की उन्नत प्रजातियां विकसित की जा रही हैं। विशेष रूप से अमरूद की एल-49 प्रजाति के लगभग 3 हजार पौधे तैयार किए गए हैं।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उद्यानिकी क्षेत्र में गुणवत्ता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, ताकि किसानों को उच्च गुणवत्ता के पौधे उपलब्ध हो सकें और उनकी आय में वृद्धि हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आधुनिक तकनीकों को अपनाकर पौध उत्पादन को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, जिससे क्षेत्र के किसानों को अधिक लाभ मिल
