



(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए 10 दिन दिए थे, लेकिन अब समय कम होकर सिर्फ 48 घंटे रह गया है। ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि ईरान ने नहीं माना, तो अमेरिका इस पर कड़ा कार्रवाई करेगा।
इस बीच, मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य तैनाती बढ़ा दी गई है। हजारों सैनिकों और बड़े युद्धपोतों को तैनात किया गया है, और अमेरिका ने ईरान पर जमीनी हमले की धमकियां भी दी हैं।
ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा: “याद है जब मैंने ईरान को कोई समझौता करने या होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए दस दिन का समय दिया था? समय तेज़ी से बीत रहा है – 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा।
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर
