Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हनुमान जयंती पर मंदिरों में पहुंचे ठुकराल, बालाजी को चोला चढ़ाकर की सुख-समृद्धि की कामना

हनुमान जयंती पर मंदिरों में पहुंचे ठुकराल, बालाजी को चोला चढ़ाकर की सुख-समृद्धि की कामना

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

रुद्रपुर। गदरपुर खबर पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने हनुमान जयंती के पावन अवसर पर विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर बालाजी महाराज को चोला अर्पित किया और क्षेत्रवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

हनुमान जयंती पर मंदिरों में पहुंचे ठुकराल, बालाजी को चोला चढ़ाकर की सुख-समृद्धि की कामना

हनुमान जयंती पर मंदिरों में पहुंचे ठुकराल, बालाजी को चोला चढ़ाकर की सुख-समृद्धि की कामना

विभिन्न कार्यक्रमों में पूर्व विधायक का स्वागत एवं सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर ठुकराल ने कहा कि संकटमोचन हनुमान जी का जीवन हमें सेवा, भक्ति और समर्पण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रभु हनुमान की कृपा से समाज में आपसी सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
ठुकराल ने सभी क्षेत्रवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम राम के अनन्य भक्त हनुमान के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया।
इस दौरान मुख्य रूप से नत्थूलाल गुप्ता, हिम्मत राम कोली, कुंवर पाल कोली, राजेश गुप्ता, संतोष दिवाकर, बबलू दिवाकर, राजू गुप्ता, ललित सिंह बिष्ट, राजेश कोली, सुरेश कोली, छोटू कोली, राहुल कोली, राकेश चंद्र, दीपक कोली, अजय कोली, अमित कोली, मुरारी कोली, रुद्रा, सुदीप ठाकुर, अमर कोली, माया कोली, पुष्पा कोली, रामवाती कोली, नन्नी कोली, रामा कोली सहित भारी संख्या में समर्थक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
(रिपोर्ट: कृष्णा वार्ता, रुद्रपुर)(9917322413)

Advertisement
Advertisement